मध्य प्रदेश

बिजली आन्दोलनकारी विजय मिश्रा का पत्र, दोषियों पर FIR या हमें जेल

Shantanu Roy
10 Oct 2023 2:13 PM GMT
बिजली आन्दोलनकारी विजय मिश्रा का पत्र, दोषियों पर FIR या हमें जेल
x
रीवा। चुनावी घोषणा हो चुकी है। दूसरी तरफ 07 दिसंबर 2022 से शुरू समाज सेवी एवं अधिवक्ता विजय मिश्रा का बिजली आन्दोलन कमिश्नर कार्यालय रीवा के सामने निरन्तर जारी है। इस बीच विजय मिश्रा द्वारा प्रशासन को लिखे पत्र में स्पष्ट लिख दिया गया है कि दोषी विधुत कर्मचारियों पर एफआईआर करो अन्यथा हम अनशन कारियों को जेल भेजो। विजय मिश्रा का कहना है कि पूरे म०प्र० में भार के आधार पर, मनमाना एवरेज बिल भेजकर, 1 किलोवाट के उपभोक्ताओं का भार मनमाना 2 किलोवाट कर, उपभोक्ताओं को शासन की योजना से मनमाने तरीके से वंचित किया जा रहा है। क्या यह अपराध की श्रेणी में नहीं है। विधुत विभाग किसी को भी मनमाना विधुत चोरी में फंसाकर जेल भेज दे। लेकिन जब विधुत विभाग अपने कर्तव्य के दौरान आपराधिक क्रत्य करे तो एफआईआर न हो। यह कौन सा नियम है।
विदित हो कि एड०विजय मिश्रा सैकड़ों धरना -प्रदर्शन एवं कई पदयात्राएं रीवा से भोपाल (मुख्यमंत्री निवास तक), रीवा से मुंबई आदि कर चुके हैं तथा अब 307 दिनों से अनशनरत हैं। मंगलवार को एड.विजय मिश्रा के समर्थन में समाजसेवी विष्णुकांत विश्वकर्मा, डा.तोषण सिंह, राजेश कुमार चतुर्वेदी, दुर्गेश तिवारी, ओंकार कुशवाहा, प्रकाश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, एड.कुलदीप सिंह, प्रथम अमिलीय, मालिक अमिलीय, रामधनी कुशवाहा,मो.असगर अंसारी,अनुराग श्रीवास्तव,अमरदीप सोनी,अशोक सोनी, एड.भारतद्वाज पटेल, ब्रज गोपाल मिश्रा, आशा त्रिपाठी, बी.के.पयासी, रवि पांडेय, बी.के.त्रिपाठी, राजेश तिवारी, पूरन लाल लखेरा, रामलखन पांडेय,रामावतार सिंह आदि लोग धरना स्थल में उपस्थित हुए lयह धरना आम जन की आवाज बन चुका है।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story