- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bahraich में तेंदुए ने...
मध्य प्रदेश
Bahraich में तेंदुए ने युवक पर किया हमला, गंभीर हालत में भर्ती
Tara Tandi
24 May 2025 3:41 PM IST

x
Bahraich बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन प्रभाग के मोतीपुर रेंज के तहत सेमरहना गांव के पास आज एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, तेंदुए के हमले में घायल युवक राजकुमार मौर्य (उम्र 22 वर्ष) पुत्र नकछेद, ग्राम पंचायत झाला के मजरा पृथ्वीपुरवा का निवासी है। वह अपने माता-पिता के साथ खेत में सब्जी तोड़ने गया था। सब्जी तोड़ने के बाद उसने अपने पिता को नैनिहा मंडी भेजा और स्वयं हाथ-पैर धोने के लिए पास के तालाब में गया। इसी दौरान पीछे से तेंदुआ ने उस पर हमला बोल दिया। परिवार वाले और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राजकुमार को तेंदुए के शिकंजे से मुक्त कर अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है और इलाके में तेंदुए की संभावित मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
TagsBahraich तेंदुए युवक किया हमलागंभीर हालत भर्तीLeopard attacks a young man in Bahraichadmitted in critical conditionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





