- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश की कानून...

x
Bhopal भोपाल। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। जीतू पटवारी ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, अलोकतांत्रिक गिरफ्तारियों और वोटर लिस्ट में हो रही व्यापक अनियमितता पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने मंडीदीप की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मंडीदीप में एक व्यक्ति पर यूरिन करने की शर्मनाक घटना इस बात का जीता-जागता सबूत है कि मध्य प्रदेश में कानून नाम की कोई चिड़िया नहीं बची।
उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश में अपराध जीरो टॉलरेंस की बजाय जीरो कंट्रोल हो गया है। राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में बस, रेस्टोरेंट, और घर कहीं भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस पर हमले हो रहे हैं, और पुलिस लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त पकड़ी जा रही है।
नरसिंहपुर में कांग्रेस एवं सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत घोषी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केवल एक सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर की गई गिरफ्तारी पूरी तरह अलोकतांत्रिक और तानाशाही पूर्ण है। पुलिस ने परिवार को गुमराह किया और चोरी-छिपे दिल्ली ले गई। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कुठाराघात है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अपने हर कार्यकर्ता के साथ खड़ी है और घोषी के परिवार को हर संभव कानूनी व नैतिक सहायता प्रदान करेगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को सरकार और चुनाव आयोग ने जानबूझकर इतना जटिल बना दिया है कि आम नागरिक परेशान हैं। भोपाल और इंदौर में 50 प्रतिशत से अधिक मामलों में फॉर्म नहीं बांटे गए, बीएलओ तक नहीं पहुंचे। दोषी के नाम हटाने की आड़ में निर्दोष लोगों के नाम काटे जा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीएलओ पर दबाव बनाकर नाम काटने की प्रक्रिया को गलत दिशा दी जा रही है। बीएलओ पर दबाव डाला जाता है कि नाम काटो। वे भी दबाव में सही नाम काटने लगते हैं। यही मानसिक उत्पीड़न हार्ट अटैक जैसी स्थिति पैदा करता है।
Tagsमध्य प्रदेशजीतू पटवारीकांग्रेसकानून व्यवस्थाअपराधअलोकतांत्रिक गिरफ्तारीएसआईआरमतदाता सूचीबीएलओमंडीदीप घटनानरसिंहपुरमंजीत घोषीभोपालइंदौरचुनाव आयोगसोशल मीडिया पोस्टलोकतंत्रनागरिक अधिकारभ्रष्टाचारतनाव।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi ne
Next Story





