मध्य प्रदेश

महिला के सूने घर से लाखों की चोरी

Shantanu Roy
17 Jun 2022 1:30 PM GMT
महिला के सूने घर से लाखों की चोरी
x
बड़ी खबर

उज्जैन। मक्सी रोड स्थित पंवासा मल्टी में रहने वाली महिला अपनी पुत्री से मिलने के लिए तराना गई थी। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। वापस लौटने पर ताले टूटे मिले और अलमारी से 20 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात नदारद थे। पंवासा पुलिस ने बताया कि कमलाबाई तिवारी निवासी पंवासा मल्टी अपनी पुत्री से मिलने के लिए 15 जून को तराना गई थी। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर उनके घर की अलमारी से सोन-चांदी के जेवरात व 20 हजार रुपये चुरा लिए। महिला वापस लौटी तो चोरी की जानकारी लगी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story