मध्य प्रदेश

मजदूरी का पैसा मांगने पर मजदूर का हाथ काटा, तीन लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 Nov 2021 2:40 PM IST
मजदूरी का पैसा मांगने पर मजदूर का हाथ काटा, तीन लोग गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला.

रीवा: रीवा जिले में मजदूरी के रुपए मांगने पर 45 साल के एक दलित श्रमिक का हाथ धारदार हथियार से काटने के आरोप में उसके नियोक्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना रीवा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सिरमौर पुलिस थानांतर्गत डोलमऊ गांव में शनिवार को हुई.

रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि डोलमऊ गांव में मजदूरी के रुपए मांगने पर नियोक्ता गणेश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर श्रमिक अशोक साकेत के एक हाथ को धारदार हथियार से काट दिया उन्होंने कहा कि साकेत पड़री गांव का निवासी है और अनुसूचित जाति से संबंध रखता है.
वर्मा ने बताया कि साकेत ने डोलमऊ गांव में मिश्रा के लिए निर्माण कार्य में मजदूर के रूप में काम किया था और मिश्रा उसे मेहनताना देने में कथित रूप से आनाकानी कर रहा था. उन्होंने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए साकेत और एक अन्य व्यक्ति ने शनिवार को मिश्रा से मुलाकात की. इस दौरान उनमें विवाद हो गया, जिसके बाद कथित तौर पर मिश्रा और अन्य लोगों ने साकेत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसका एक हाथ काट दिया.
वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने कटे हाथ को पास ही छिपाने की कोशिश भी की, लेकिन बाद में उसे बरामद कर लिया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस साकेत को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों के एक दल ने ऑपरेशन के बाद कटे हाथ को फिर से जोड़ दिया है. वर्मा ने चिकित्सकों के हवाले से बताया कि अत्यधिक खून बहने के कारण साकेत की हालत नाजुक है.
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मिश्रा और उसके भाइयों रत्नेश मिश्रा और कृष्ण कुमार मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story