मध्य प्रदेश

दीवार गिरने से दबा मजदूर, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Shantanu Roy
27 Jun 2022 6:44 PM GMT
दीवार गिरने से दबा मजदूर, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
x
बड़ी खबर

महू। शहर के हीरा तारा बिल्डिंग के पास आने वाली सिंधी धर्मशाला की दीवार गिरने से यहां काम कर रहा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इंदौर भेजा गया है। 108 के डॉक्टर कृष्णा कुमार और पायलट अरुण ने बताया कि हीरा तारा बिल्डिंग के पास सिंधी धर्मशाला का निर्माण कार्य चल रहा था तभी यहां काम कर रहा मजदूर जगदीश दीवार गिरने की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जगदीश के हाथ पर ही दीवार गिर गई थी, जिसके कारण उसका हाथ बुरी तरह दीवार के नीचे फंस गया था। बड़ी मुश्किल से यहां के रहवासियों ने जगदीश को निकाला। 108 की मदद से सिविल अस्पताल भेजा है। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जगदीश को इंदौर एमवाय अस्पताल रेफर किया है।
Next Story