- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- खेत में फसल काटते समय...
मध्य प्रदेश
खेत में फसल काटते समय मजदूर की मौत, पुलिस कर रही जांच
Tara Tandi
22 March 2024 12:56 PM IST

x
मध्य्प्रदेश: बीना के गोदना गांव में खेत में फसल काटते समय एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीना के गोदना गांव में चना की फसल काटते समय एक मजदूर बेहोश हो गया। जब उसे सिविल अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक किसान राजू यादव निवासी पड़रिया के गोदना गांव स्थित खेत में चना की फसल की कटाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अशोक पिता तोड़ेलाल कोल(30) निवासी ग्राम तंदुआ जिला शहडोल भी फसल काट रहा था और फिर वह अचानक से वह बेहोश होकर गिर गया। किसान तत्काल उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया है। मौत का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि वह अपने मजदूर साथियों के साथ फसल काटने के लिए करीब एक महीने पहले यहां आया था। एक माह से वह खेतों में फसल काटने का काम कर रहा था।
Tagsखेत फसल काटतेसमय मजदूरमौतपुलिस कर रही जांचWorkers harvesting crops in the fieldsdeathpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





