- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Kotdwar: बच्चे पर...
मध्य प्रदेश
Kotdwar: बच्चे पर गुलदार ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Tara Tandi
21 Sept 2024 10:59 AM IST
x
Kotdwar कोटद्वार: पौड़ी विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम ठांगर पो बाडियूं के निवासी मोहन सिंह के बेटे कार्तिक कुमार पर गुलदार ने सुबह सात बजे आत्मघाती हमला कर दिया। ताऊ कुलदीप ने गुलदार के जबड़े से कार्तिक को छुड़ाया। कार्तिक को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सतपुली में फर्स्ट एड के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया जा रहा है।
शनिवार सुबह कार्तिक और उसकी छोटी बहन चार वर्षीय माही शौचालय गये थे, तभी गुलदार ने अचानक कार्तिक पर हमला कर दिया। पिता मोहन सिंह अपनी दैनिक दिनचर्या से मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह घर पर नहीं थे। मोहन सिंह का शौचालय नहीं है वह शौच के लिए घर से बाहर जाते हैं।
कार्तिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ कर एक जगह से दूसरी जगह छोड़ देते हैं, जिससे गुलदार जगह-जगह आत्मघाती हमला कर देते हैं।
TagsKotdwarबच्चे गुलदारजानलेवा हमलाहालत गंभीरKotdwar leopard childdeadly attackcondition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





