मध्य प्रदेश

किन्नर माला मौसी की दावेदारी मजबूत, कटनी में भाजपा का हो सकता है जिला पंचायत अध्यक्ष

Shantanu Roy
16 July 2022 12:20 PM GMT
किन्नर माला मौसी की दावेदारी मजबूत, कटनी में भाजपा का हो सकता है जिला पंचायत अध्यक्ष
x
बड़ी खबर

कटनी। पंचायत निकाय के चुनाव में तीनों चरणों के मतदान होने के बाद जिला पंचायत पद सदस्यों सहित अध्यक्ष बनाए जाने तक की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। कटनी जिले में जिला पंचायत की कुल 14 सीटें हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जिला पंचायत के बहोरीबंद क्षेत्र क्रमांक 2 से सुनीता मेहरा को निर्णायक बढ़त मिलने की जानकारी मिली है और वो कांग्रेस के करीबी मानी जा रही है।

यह क्षेत्र अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया था। वही इसके अलावा अध्यक्ष के लिए दूसरा नाम जनपद पंचायत रीठी के क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आई किन्नर माला मौसी का है। दोनों ही प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षित किए गए वर्ग से आते हैं। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद किन्नर माला मौसी की ताजपोशी भी हो सकती है। आपको बता दें कि किन्नर को लेकर कटनी पहले भी सुर्खियों में रहा है। देश की पहली किन्नर महापौर कटनी नगर निगम में रह चुकी है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story