- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Khargon: पॉलिटेक्निक...

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खरगोन में युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें निजी कंपनियों द्वारा भर्ती की जाएगी। साथ ही स्वरोजगार के लिए ऋण प्राप्त करने के लिए शासकीय विभागों द्वारा स्वरोजगार की जानकारी प्रदान की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते ने बताया कि रोजगार मेले में 8वीं से स्नातक/स्नातकोत्तर/पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के युवक जिनकी आयु 15 से 30 वर्ष हो वे अपनी शैक्षिक योग्यता, रिज्यूमे/सीवी, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य), प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां एवं पासपोर्ट साइज की दो फोटो लेकर मेले में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 07282-232787 पर संपर्क किया जा सकता है।





