मध्य प्रदेश

Khargone: पति की कनपटी पर बंदूक रख 6 लोगों ने की नवविवाहिता का अपहरण

Sanjna Verma
14 Jun 2024 11:25 AM GMT
Khargone: पति की कनपटी पर बंदूक रख 6 लोगों ने की नवविवाहिता का अपहरण
x
Khargone खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक नव विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मांडवी गांव में गुरुवार दोपहर 6 लोगों ने बंदूक की नोक पर एक नवविवाहिता का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता नवविवाहिता के परिजन ही बताए जा रहे हैं, जो कि दो महीने पहले महिला के lovemarriage करने से नाराज चल रहे थे। इसी के चलते उन्होंने महिला का अपहरण कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी महिला को लेकर भाग निकला है, जिसके पीछे पुलिस रवाना की गई है। इस बारे में खरगोन के चैनपुर थाने में पुलिस से शिकायत करते हुए नवविवाहिता की सास ने बताया कि राधेश्याम व पंचों की उपस्थिति में लगभग दो महीने पहले उनके बेटे का विवाह शिव बाबा के पास सुक्ता ग्राम की युवती से हुआ था। गुरुवार दोपहर को जब मेरे बहू-बेटे घर पर अकेले थे, तभी बहू के गांव में रहने वाला आकाश अपने पांच अन्य साथियों के साथ बाइक से हमारे घर पहुंचे और बहू को ले गए।
इधर अपहरण की गई महिला के पति ने बताया कि बाइक से आए लोगों ने उसकी कनपटी पर बंदूक रख दी और पत्नी को अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले जाने लगे। हमने उनका पीछा किया तो वह भाग निकले। इनमें से दो लोग बाइक तेजी से चलाने के चक्कर में गिर गए और बाइक छोड़कर गांव के डैम तरफ भागने लगे। गांव वालों ने उनमें से दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि एक व्यक्ति भाग गया। पकड़े गए दो लोगों को हमने police के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों में कृष्णा उर्फ राजा पुत्र सुरेश निवासी ग्राम सुक्ता थाना निम्बोला जिला बुरहानपुर, रोहन पुत्र रामदास निवासी गम्भीरपुरा थाना निम्बोला जिला बुरहानपुर का होना बताया गया है। दोनों को गिरने से चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि ग्राम मांडवी में सुक्ता गांव के 6 लड़के आए थे। जो एक महिला का अपहरण भाग रहे थे। दो लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। चार अन्य लोगों लोगों में से तीन को पुलिस पकड़ लाई है, वहीं एक व्यक्ति महिला को लेकर भाग निकला है। दोनों की तलाश में पुलिस party रवाना की गई है। सभी के विरुद्ध चैनपुर थाने में धारा 365 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही महिला को भी बरामद कर लिया जाएगा।
Next Story