- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Khandwa: किरायेदार के...
मध्य प्रदेश
Khandwa: किरायेदार के बेटे ने की 70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म फिर हत्या
Tara Tandi
5 March 2025 8:16 AM

x
Khandwa खडवा। 70 वर्षीय वृद्धा का हत्यारा किरायेदार का बेटा ही निकला। किरायेदार के बेटे शैलेंद्र सिंह ने वृद्धा को घर में अकेली पाकर साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने गला घोटकर हत्या कर दी। जांच में वृद्धा के गले पर नाखूनों के निशान थे। पुलिस को इसी से हत्या की आशंका हुई थी।
आरोपी ने दुष्कर्म और हत्या के बाद अपने नाखून काटकर घर के ही डस्टबिन में डाल दिए। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए साक्ष्य मिटाने के पूरा प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल ट्रेसिंग पर डाल दिया। लोकेशन बड़वानी में मिली
महाराष्ट्र भागने से पहले ही बड़वानी पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद दुष्कर्म की मौखिक रूप से पुष्टि विशेषज्ञ पैनल ने भी कर दी है।
पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा
कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर का सामान बिखरा पड़ा था। मृतका के बेटे और बहू बाहर गए थे।
परिजन ने बताया कि घर में 45 हजार रुपये थे। वो भी गायब हैं। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। वृद्धा के मुंह पर तकिया पड़ा हुआ था। इससे पुलिस को पहले आशंका थी कि ये चोरी या लूटकर हत्या का मामला है।
डस्टबिन में पड़े मिले नाखून
पुलिस घटनास्थल पहुंची तो आरोपी शैलेंद्र गुमराह करने के लिए घर के दरवाजे पर ही बैठा रहा। जैसी ही पुलिस पहली मंजिल पर घटनास्थल पहुंची, इसी दौरान आरोपी फरार हो गया। पुलिस को फिर शंका और गहरा गई।
जांच में पुलिस को 45 हजार रुपये घर में ही मिले, तो चोरी या लूट की आशंका भी खत्म हो गई। पुलिस ने अन्य साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस को डस्टबिन में नाखून पड़े मिले।
17 साल से मुंबई में था आरोपी
आरोपी शेलेंद्र सिंह के पिता पोस्ट ऑफिस इंदौर से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार बड़वानी का रहने वाला है। आरोपी की मौसी खंडवा में रहती थी, इसीलिए माता-पिता भी खंडवा आ गए थे।
यहां वृद्धा के घर में 3 माह पहले ही किराये से रहने आए थे। आरोपी 17 से महाराष्ट्र में रह रहा था। आठ दिन पहले ही वो अपने माता-पिता के पास खंडवा आया था। रविवार को वृद्धा को घर में अकेली पाकर वारदात को अंजाम दे दिया
FacebookWhatsAppXTelegramShare
TagsKhandwa किरायेदार बेटे70 वर्षीय वृद्धादुष्कर्म हत्याKhandwa tenant son70 year old womanrape murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Tara Tandi
Next Story