मध्य प्रदेश

Khandwa: धर्म परिवर्तन के बाद शादी, शिफा बनी हिंदू बहू

Admindelhi1
31 July 2025 7:21 PM IST
Khandwa: धर्म परिवर्तन के बाद शादी, शिफा बनी हिंदू बहू
x

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित महादेवगढ़ मंदिर में बुधवार को एक युवती ने सनातन धर्म में घर वापसी की। छतरपुर की शिफा राइन ने छतरपुर निवासी राहुल वर्मा से अपनी इच्छा के अनुसार विवाह रचाकर महादेवगढ़ मंदिर में सनातन धर्म में घर वापसी की। इस विवाह के समय सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्तियों ने मंगल में गीत गाये एवं भोलेनाथ के भजन किए। विवाह के बाद नव दंपति द्वारा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया गया। साथ में भोलेनाथ की आरती एवं भारत माता की आरती भी की।

इस अवसर पर शिफा ने बताया कि उसे बचपन से ही देवी देवता स्वप्न में आशीर्वाद देते रहते थे। इसलिए उसका मन सनातन में ही था। सनातन धर्म में महिलाओं का सम्मान किया जाता है। मां सीता, मां दुर्गा, मां पार्वती के रूप में नारी पूजी जाती है। यह सब देखकर मुझे अच्छा लगता था इसलिए मैंने अपने योग्य वर राहुल का चयन किया एवं शानवी बन राहुल से महादेवगढ़ मंदिर पर आकर विवाह किया। सोशल मीडिया के माध्यम से मैंने महादेवगढ़ का काफी नाम सुन रखा था। इसीलिए संकल्प लिया था कि विवाह महादेवगढ़ मंदिर पर जाकर ही करूंगी। मेरी इच्छा भोलेनाथ ने पूरी की। अब उनका आशीर्वाद हम दोनों पर बना रहेगा।

पंडित अश्विन खेड़े ने मंत्र उच्चारण करके विवाह कर्म संपादित कराया। राहुल एवं शानवी ने विवाह पश्चात महादेवगढ़ प्रमुख अशोक पालीवाल को प्रणाम कर उनसे आशीर्वाद लिया। सिरपुर निवासी कृष्णा पटेल ने कन्यादान करके श्रीरामचरित्र मानस दोनों को भेंट की। इस अवसर पर मंदिर समिति के अतुल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मोनू गौर, नितेश राठौर, उमेश ढाकसे, विशाल पासी उपस्थित रहे।

Next Story