मध्य प्रदेश

Khandwa: महिलाओं के झुंड ने वनकर्मियों पर किया हमला, जान बचा कर उलटे पैर भागे

Sanjna Verma
9 Jun 2024 5:27 PM IST
Khandwa: महिलाओं के झुंड ने वनकर्मियों पर किया हमला, जान बचा कर उलटे पैर भागे
x
Khandwaखंडवा : वन माफियाओं ने एक बार फिर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में अपना दमखम दिखाया है। इन माफियाओं ने महिलाओं को आगे कर वनभूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर वन विकास निगम की जमीन पर महिलाओं ने जमकर हंगामा मचाया
हाथों में दरांती और कुल्हाड़ी लेकर महिलाओं ने बीट बामझर में Teakके पौधों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया। उन्होंने पौधों को उखाड़ फेंका और झाड़ियों में आग लगा दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो महिलाओं ने उन पर दरांती से हमला कर दिया। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए वनकर्मी मौके से भागने को मजबूर हो गए।
अतिक्रमण का प्रयास जारी:
वन विकास निगम परियोजना मंडल बामझर के कार्यालय में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और अतिक्रमण की कोशिश करने लगीं। जब वन विभाग का अमला उन्हें हटाने गया तो महिलाओं ने उन पर हमला कर हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके कारण वन विभाग को अपना अभियान रद्द करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से Khargoneऔर बड़वानी जिले से आए अतिक्रमणकारी जूनापानी फाल्या में कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन अतिक्रमणकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। अतिक्रमण के लिए महिलाओं को आगे कर पुरुष पीछे छिपे हुए हैं।
वन विभाग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी:
वन विभाग के अधिकारियों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे
Next Story