मध्य प्रदेश

Khandwa : तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत, एक गंभीर

Kavita2
19 May 2025 5:17 PM IST
Khandwa : तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत, एक गंभीर
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : खंडवा में तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक तय रूट से यू-टर्न लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने पीछा कर बस को रुकवाया और चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार सुबह पिपलोद थाना क्षेत्र के गंधवा और पाडल्या गांव के बीच कालापाठ फाटा के पास हुई। बाइक सवार चमन पुत्र चंपालाल (32) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे उसके दोस्त सावन पुत्र सोहनलाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों गांव पाडल्या के रहने वाले हैं। घटना के बाद चालक यू-टर्न लेकर गंधवा की तरफ भागने लगा। ग्रामीणों ने बस का पीछा कर गंधवा में बस को रुकवाया और चालक की पिटाई कर दी।

Next Story