- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Khandva: आदिवासी महिला...
मध्य प्रदेश
Khandva: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी हिरासतार
Tara Tandi
25 May 2025 4:48 PM IST

x
Khandva खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र खालवा में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मृत्यु अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण बताई जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश रघुवंशी ने आज बताया कि पीड़ित महिला शुक्रवार की रात एक विवाह समारोह में शामिल होकर आरोपी हरि के घर रुक गई थी, जहां सुनील नामक दूसरा आरोपी भी था। तीनों ने मिलकर साथ में शराब पी। इसके बाद महिला के साथ दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। महिला आरोपी हरि के घर में ही सुबह बेहोशी की हालत में मिली। उसे सुबह उसके परिजन घर ले गए, जहां उसने दोनों आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करना बताया। महिला को ज्यादा रक्तस्राव होने से उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी और कल उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में एक आरोपी ने पीड़िता के पेट पर लात मारने की बात स्वीकार की है। आशंका है कि उसकी वजह से ही रक्तस्राव अधिक हुआ और पीड़िता की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
TagsKhandva आदिवासी महिलासामूहिक दुष्कर्मबाद हत्याआरोपी हिरासतारKhandva tribal woman gang-raped and later murderedaccused in custodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





