मध्य प्रदेश

Katihar: 50 हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर पिस्टल से सिर फोड़ा

Admindelhi1
20 July 2024 11:29 AM IST
Katihar: 50 हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर पिस्टल से सिर फोड़ा
x

कटिहार: नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला में घर जा रहे बाइक सवार को रोक कर बदमाशों ने 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की.

विरोध करने पर पिस्टल के बट से मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस मामले में नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला निवासी अंबर चौहान ने पुलिस को बताया कि वह अपने स्तों के साथ को रात साढ़े 10 बजे बाजार से घर की तरफ जा रहे थे. धर जाने के क्रम में अचानक मस्जिद के समीप सुशांत पासवान और शाहीद अली और अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकर 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने लगा .ज . थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में सुशांत पासवान और शाहीद अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया है. जांच जारी है.

चर्चित डकैती कांड के आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

आजमनगर प्रखंड के चर्चित डकैती कांड के आरोपी को एसपी जितेंद्र कुमार द्वारा गठित एसआईटी की टीम द्वारा लगातार छापेमारी कर पूर्णिया जिला के अलग-अलग जगह से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. अब तक इस कांड के आठ आरोपी को गिरफ्तार कर आजमनगर पुलिस भेज चुकी है.

जानकारी के अनुसार मोहम्मद रजाक उर्फ मीगिया उम्र 57 वर्ष खजूर बड़ी वार्ड नंबर 6 थाना जोगबनी (अररिया) व मोहम्मद फकीर उर्फ फकीरा उम्र 56 वर्ष बभनी (पूर्णिया) तथा अब्दुल सलाम वार्ड नंबर डगरवा (पूर्णिया) को एसआईटी टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष कुंदन सिंह ने बताया कि बिहार तथा बंगाल से छापेमारी कर पिछले दिनों आठ तथा अब और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Next Story