- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Kanpur: पूर्व विधायक...
मध्य प्रदेश
Kanpur: पूर्व विधायक के दामाद के गुमशुदा होने के बाद नदी में उतराता मिला शव
Tara Tandi
31 Aug 2024 1:42 PM IST

x
Kanpur कानपुर। जालौन के पूर्व विधायक के दामाद के गुमशुदा होने के बाद शुक्रवार को एक शव कौशांबी जनपद में नदी में उतराता मिला। पुलिस ने मामले की जानकारी पूर्व विधायक के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन कौशांबी रवाना हो गए। पूर्व विधायक के दामाद सीसीटीवी में भैरव घाट पर सीढ़ियां उतरते हुए गंगा नदी की तरफ जाते दिखे थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं है।
जालौन के पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा के दामाद सत्येंद्र कुमार बीते 24 अगस्त को लापता हुए थे। नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सतेंद्र के भाई मनोज कुमार के मुताबिक वह 24 अगस्त की सुबह 7:35 बजे नवाबगंज सिग्नेचर सिटी स्थित अपने आवास से स्कूटी लेकर निकल गए थे, जिसके बाद नहीं लौटे। पर्स और मोबाइल कमरे में मिला। मंगलवार को उनकी स्कूटी भैरवघाट के पास खड़ी मिली।
पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो वह घाट की ओर जाने वाली सीढ़ियों की तरफ जाते दिखे लेकिन लौटते नहीं दिखे। गंगा में डूबने की आशंका के चलते फतेहपुर बॉर्डर तक पीएसी की फ्लड टीम ने स्टीमर से उनकी खोज की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। सोमवार को एक युवक का शव कौशांबी में नदी में मिला। शव पुराना होने के कारण सड़ चुका था। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन शिनाख्त करने के लिए कौशांबी रवाना हो चुके है
TagsKanpur पूर्व विधायकदामाद गुमशुदानदी मिला शवKanpur former MLAson-in-law missingbody found in riverजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





