मध्य प्रदेश

कन्हैया ने किया चैलेंज, बोले- इंदौर में हैं दोनों गृह मंत्री; अगर हमने गलत किया तो जेल में डालो

SANTOSI TANDI
30 July 2023 7:52 AM GMT
कन्हैया ने किया चैलेंज, बोले- इंदौर में हैं दोनों गृह मंत्री; अगर हमने गलत किया तो जेल में डालो
x
अगर हमने गलत किया तो जेल में डालो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार रविवार सुबह इंदौर पहुंचे। यहां ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आदिवासी युवा महापंचायत को सभी नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान कन्हैया कुमार ने युवाओं में जोश भरते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कन्हैया ने गृहमंत्री अमित शाह और नरोत्तम मिश्रा पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि हम सच बोलते हैं और सच के लिए लड़ते हैं। दोनों गृह मंत्री आज इंदौर में हैं। अगर मैं गलत हूं तो हमें जेल में डालें बिना मतलब के बयान देकर लोगों को गुमराह न करें।
इधर दिग्विजय सिंह ने कन्हैया कुमार का समर्थन किया तो वहीं ​​​​​​​कमलनाथ ने जय जोहार से अपने भाषण की शुरुआत की। कमलनाथ ने कहा मैं उस जिले से आता हूं जिसकी आदिवासी आबादी आपके जिले से भी अधिक है। आप जाकर इंटरनेट में देखिए छिंदवाड़ा जिले के आदिवासियों की संख्या कितनी है। मुझे गर्व है कि मैंने आदिवासियों के साथ काम करने का मुझे मौका मिला। अपनी युवा अवस्था को याद करते हुए कमलनाथ ने कहा अभी मैं बूढ़ा नहीं जवान हूं। मुझे याद है यह 79 की बात है जब मैं चुनाव लड़ा और जीता मैंने तभी संकल्प लिया कि जब जिले की सड़कें बनवा लूंगा तभी दम लूंगा।
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आदिवासियों को दिलाया जल जंगल जमीन का अधिकार
कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारी जो पहचान है उसे छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आदिवासी हैं। लेकिन बड़े जोर से कांग्रेस पार्टी में कीचड़ उछाला गया। इस देश का इतिहास उठाकर देख लीजिए पंडित जवाहरलाल नेहरू पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने संविधान सभा में आदिवासियों के लिए जल जंगल जमीन का अधिकार दिलाया। जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ने वाले हमारे महामानव हैं।
अगर मुख्यमंत्री अपने बेटे को विदेश भेज सकता है तो हमारा भी अधिकार है कि हमारे बच्चों को अच्छी पढ़ाई अच्छी शिक्षा मिले। हम भी टैक्स देते हैं आपके पैसे से हमने पीएचडी की है। हमने आपका नमक खाया है। इसका कर्ज अदा करेंगे क्योंकि आपने हमको अपने टैक्स के पैसे से पीएचडी कराया है। हम महात्मा गांधी की पार्टी से हैं। एमपी में रोज नए घोटाले पैदा हो रहे हैं। नया घोटाला पटवारी घोटाला है। जिममें टॉपर ने बताया कि एमपी की राजधानी दिल्ली है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसके हुए कहा कि तुम्हारे राज्य में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ अत्याचार हो रही है अपने राज्य को चला लीजिए फिर दूसरे पर बयान दीजिए। सच बोलिए डरिए नहीं। क्योंकि जब चुनाव आता है तो दिल्ली इंदौर में घूमना शुरू कर देती है। आजकल दिल्ली इंदौर में घूम रही है। अब चुनाव आया है तो राजा का बेटा राजा नहीं होगा आप सभी आदिवासी भाइयों को यह एहसास कराना होगा। कन्हैया ने कहा इंदिरा गांधी के दो बेटे एक की पत्नी बीजेपी में चली गई तो फिर बीजेपी में लोकतंत्र कैसे हैं और कांग्रेस में राजतंत्र कैसे। कन्हैया ने आदिवासी भाई बहनों से कहा देश में पंडित जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह, बाबा साहब अंबेडकर नहीं होते तो आगनबाड़ी का बेटा दो दो मुख्यमंत्री के सामने भाषण नहीं दे रही होता। यह लोकतंत्र की ताकत है।
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आदिवासी युवा महापंचायत का आयोजन।
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आदिवासी युवा महापंचायत का आयोजन।
इससे पहले कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित भगवान भोलेनाथ के महारुद्राभिषेक में सभी नेता शामिल हुए थे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ को हनुमान प्रतिमा और गदा भेंट की। इसके बाद रेडिसन होटल में शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह ने कमलनाथ से पूछा अगर कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं के लिए क्या करेंगे तो कमलनाथ ने कहा अगर मत लगाइए, सरकार तो आएगी ही..इतना सुनते ही कांग्रेसियों के साथ मौजूद महिलाएं भी ठहाके लगाने लगीं।
दिग्विजयसिंह की पत्नी को कमलनाथ का दिलचस्प जवाब, ठहाके लगे। इंदौर में कार्यक्रम में पूछा- अगर कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं के लिए क्या करेंगे; बोले-अगर मत लगाइए, सरकार आएगी ही..
दिग्विजयसिंह की पत्नी को कमलनाथ का दिलचस्प जवाब, ठहाके लगे। इंदौर में कार्यक्रम में पूछा- अगर कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं के लिए क्या करेंगे; बोले-अगर मत लगाइए, सरकार आएगी ही..
कार्यक्रम में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार और शोभा ओझा ने महिलाओं के सवाल के जवाब दिए। स्किल और ट्रेनिंग के सवाल पर जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब भी मौका मिले, हमारे छिंदवाड़ा के मॉडल को देखने आइएगा। वह देश में एक मॉडल है जहां स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग पर सबसे अच्छा काम होता है।
कमलनाथ ने आगे कहा कि मैं सरकार की बनाई योजना पर भरोसा नहीं करता। महिलाएं आगे आएं और अपने हित के लिए आवाज उठाएं। योजनाएं सिर्फ कागज में बनती हैं, जो स्क्रीन में देखने में बहुत अच्छी लगती हैं लेकिन क्रियान्वयन की जरूरत है। इधर कन्हैया कुमार ने एक नज्म से बात कि शुरुआत की और कहा कि, तनहाइयों से परेशान होकर हमने दुश्मन को ही हमसफर मान लिया है।
आदिवासी और नॉनआदिवासी की लड़ाई चिंता जनक
कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने कमलनाथ से मणिपुर की घटना को लेकर सवाल किया। इस पर कमलनाथ ने कहा कि मणिपुर का सोर्स क्या है। हमारी संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है लेकिन वो खतरे में है। तमिलनाडु में भाषा का विवाद है। इन सभी चीजों की शुरुआत मणिपुर से हुई है। कमलनाथ ने कहा कि आज आदिवासी और नॉन आदिवासी की लड़ाई कराई जा रही है। जो घटना हुई है वो चिंता का विषय है।
शोभा ओझा ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला अत्याचार सबसे ज्यादा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि महिलाओं के मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करना चाहिए। लेकिन कुछ पार्टी के लोग अब पॉक्सो एक्ट को भी बदलने के प्रयास में जुटे हुए हैं। कन्हैया कुमार ने एक नज्म से बात कि शुरुआत की और कहा कि, तनहाइयों से परेशान होकर हमने दुश्मन को ही हमसफर मान लिया है।
कार्यक्रम के दौरान मंच से कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं के सवालों के जवाब दिए।
कार्यक्रम के दौरान मंच से कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं के सवालों के जवाब दिए।
कन्हैया ने कहा- किस्तों में लड़ना पड़ेगी जेंडर की लड़ाई
कन्हैया कुमार ने कहा आपकी लड़ाई उनसे है जिनके साथ आप होना चाहते हैं। जिनको आप पेट में 9 महीने पालते हैं। ये लड़ाई जाति आधारित लड़ाई है। इससे लड़ना आसान है पर जेंडर की लड़ाई से लड़ना कठिन है। जिस पुरुष को महिलाएं पैदा करती हैं लड़ाई उसी पुरुष समाज से है। महिलाएं क्या पहनेंगी ये तय करने से पहले बच्चों को संस्कृति देना आवश्यक है।
कन्हैया कुमार ने कहा महिलाओं के सम्मान के लिए जो जेंडर की लड़ाई चल रही है उसे किस्तों में लड़ना पड़ेगा। क्योंकि उधार की बैसाखी से रेस नहीं जीती जाती। इस कार्यक्रम के बाद कमलनाथ, दिग्विजयसिंह और कन्हैयाकुमार आदिवासी युवा महापंचायत को भी संबोधित करेंगे।
रेडिसन में कमलनाथ महिलाओं के सवाल के जवाब दे रहे हैं। कन्हैया कुमार और दिग्विजय सिंह भी मौजूद हैं।
रेडिसन में कमलनाथ महिलाओं के सवाल के जवाब दे रहे हैं। कन्हैया कुमार और दिग्विजय सिंह भी मौजूद हैं।
इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए कमलनाथ।
इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए कमलनाथ।
विधायक संजय शुक्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी भेंट की हनुमान जी की प्रतिमा।
विधायक संजय शुक्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी भेंट की हनुमान जी की प्रतिमा।
इंदौर पहुंचे कमलनाथ का विधायक संजय शुक्ला ने हनुमान जी की मूर्ति भेंटकर स्वागत किया।
इंदौर पहुंचे कमलनाथ का विधायक संजय शुक्ला ने हनुमान जी की मूर्ति भेंटकर स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला जी द्वारा आयोजित भगवान भोलेनाथ के महारुद्राभिषेक में शामिल हुए।
जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
10:10 बजे वीआईपी रोड स्थित बाणेश्वर कुंड पहुंच कर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
11 से 11:50 बजे तक होटल रेडिसन में शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा के नेतृत्व में आयोजित "महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत" कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
12:00 बजे नक्षत्र गार्डन, ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के पास विजयनगर पहुंचेंगे, यहां "आदिवासी युवा महापंचायत" कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
1:25 बजे इंदौर एयरपोर्ट दिल्ली रवाना।
इंदौर में कन्हैया कुमार कमलनाथ के साथ सभा को संबोधित करेंगें।
इंदौर में कन्हैया कुमार कमलनाथ के साथ सभा को संबोधित करेंगें।
कन्हैया कुमार रहेंगे साथ
कमलनाथ के साथ कन्हैया कुमार भी इंदौर में रहेंगे। वे भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। हाल में उनका PM नरेंद्र मोदी को लेकर बयान सामने आया है। विपक्षी दलों के महागठबंधन को नया नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) मिला है। इस पर पीएम ने निशाना साधा था, जिस पर कन्हैया कुमार ने पलटवार किया और बयान दे डाला। कन्हैया ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं पीएफआई के नाम में भी इंडिया है। मतलब गधे के चार पैर होते हैं और कुत्ते के भी चार पैर होते हैं। अगर ये रिजनिंग मैं लगाऊं तो मैं ये कह सकता हूं कि पीएम की दो आंख है और गधे की भी दो आंख हैं। कन्हैया ने आगे कहा कि आज हम बहुत गंभीर परिस्थिति में खड़े हैं। यहा संस्थाओं को तो छोड़ दीजिए। व्यक्तियों को भी बोलने की आजादी नहीं है। कन्हैया कुमार ने कहा कि जो अपनी पत्नी की जिम्मेदारी नहीं उठा पाया वो देश की जिम्मेदारी उठा रहा।
ये कहा था पीएम मोदी ने
हाल ही में बीजेपी संसदीय दल की बैठ हुई थी, जिसमें पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रख लिया। ईस्ट इंडिया कंपनी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया में भी इंडिया शब्द है। यहां तक की आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन में भी इंडिया है।
Next Story