मध्य प्रदेश

कलयुगी बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
19 May 2022 11:37 AM GMT
कलयुगी बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर

उज्जैन। माकड़ोन थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा में रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध के बेटा व बहू मंगलवार रात को आपस में झगड़ा कर रहे थे। वृद्ध दोनों को समझाने पहुंचा तो पुत्र ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। गंभीर हालत में उपचार के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित पुत्र पर हत्या का केस दर्ज किया है।

टीआइ अशोक शर्मा ने बताया कि छगनलाल उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम नयाखेड़ा माकडोन का छोटा पुत्र दिलीप पत्नी के साथ रात करीब साढ़े 11 बजे विवाद कर रहा था। आवाज सुनकर छगनलाल दोनों को समझाने के लिए कमरे में पहुंचा था। जहां उसके पुत्र दिलीप ने सिर पर डंडा मार दिया था।
गंभीर हालत में उसे बड़े पुत्र रामचंद्र ने उपचार के लिए तराना अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां हालत नाजुक होने पर उसे उज्जैन रैफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान छगनलाल की बुधवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपित अपने पिता की हत्या के बाद से फरार है। उसके खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Next Story