- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ज्योतिरादित्य सिंधिया...
ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक, बीजेपी सांसद का काफिला छोड़ दूसरे वाहन की सुरक्षा में जुटी पुलिस, इन लोगों पर गिरी गाज

ग्वालियर. राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की सुरक्षा में भारी चूक (security lapse) का मामला सामने आया है. दिल्ली से ग्वालियर आ रहे सिंधिया सिंधिया की कार निरावली गांव से हजीरा चौराहा तक लगभग 7 किलोमीटर तक बिना सुरक्षा के चलती रही. इस लापरवाही की वजह से ग्वालियर और मुरैना थानों के 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं. दरअसल, पुलिसकर्मियों की गाड़ी सिंधिया की कार को छोड़कर दूसरी कार की पायलटिंग करती रही. रात के वक्त मलगढा तिराहा के पास हजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने सिंधिया की गाड़ी को अकेले गुजरते देखा, तो वे खुद सुरक्षा दस्ते के साथ सिंधिया को लेकर जयविलास पैलेस पहुंचे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





