मध्य प्रदेश

'गद्दार' कहने पर आगबबूला हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह को लेकर कहा- बुजुर्ग हो गए हैं, उनकी....

jantaserishta.com
6 Dec 2021 12:08 PM IST
गद्दार कहने पर आगबबूला हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह को लेकर कहा- बुजुर्ग हो गए हैं, उनकी....
x

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की ओर से गद्दार कहे जाने के एक दिन बाद बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि वह कांग्रेस नेता के जितना नीचे नहीं गिर सकते, जिनकी आदत ही ऐसे बयान देने की रही है। बीते साल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले सिंधिया ने शनिवार को पहली बार दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघोगढ़ में भाषण दिया था। इसके बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को 'गद्दार' करार दिया था।

दिग्विजय सिंह के आरोपों पर जब सिंधिया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'वह वरिष्ठ नेता हैं। यह उनकी आदत है। मैं उनकी असलियत सामने नहीं लाना चाहता और न ही उनकी तरह नीचे गिरना चाहता हूं। जरूर, उन्हें किसी बात से दुख पहुंचा है, जिसकी वजह से वह इतने गंभीर और वरिष्ठ नेता होने के बावजूद इस स्तर पर आकर बयान दे रहे हैं।' बीजेपी नेता ने कहा कि दिग्विजय सिंह के उकसाने के बावजूद वह सिंधिया परिवार की मर्यादा को बनाए रखेंगे।
दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था?
दिग्विजय ने शनिवार को गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके के रघुनाथ गांव और विदिशा जिले के मुंडेला गांव में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, ''मध्यप्रदेश में (वर्ष 2018 में हुए चुनाव में) कांग्रेस की सरकार तो बन गयी थी। सिंधिया जी चले गए छोड़कर और 25-25 करोड़ रुपये ले गए एक-एक विधायक का। अरे कांग्रेस के साथ गद्दारी कर गए। इसका मैं क्या करूं। किसने सोचा था। जनता ने तो कांग्रेस की सरकार बनवा दी थी।'' उन्होंने आगे कहा, ''इतिहास इस बात का साक्षी है। एक व्यक्ति गद्दारी करता है, तो उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी पे गद्दारी करती है।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story