- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जीतू पटवारी की पीड़ित...
मध्य प्रदेश
जीतू पटवारी की पीड़ित परिवारों से मुलाकात, एक करोड़ सहायता राशि की मांग
SHIDDHANT
3 Oct 2025 9:16 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को खंडवा जिले के जामली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 11 लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जीतू पटवारी ने घटना के लिए प्रशासन और सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। पटवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “वर्षों से ग्रामीण बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन और सरकार ने अनदेखी की। सड़क निर्माण में लापरवाही और अव्यवस्था ही दुखद हादसे का कारण बनी।”
उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, “11 लोगों की जान जाने के बाद अब सड़क बन रही है, यह सरकार और सिस्टम की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं। उन्होंने कहा, “इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। हम हर कदम पर उनका साथ देंगे।” उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील की कि मृतकों के परिजनों को तत्काल एक करोड़ रुपए की राहत राशि दी जाए।
बता दें कि खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए अर्दला डैम की ओर जा रही थी, जिसमें 30 से 35 ग्रामीण सवार थे। अचानक हादसा हो गया, जिसके परिणामस्वरूप 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चंदा (8), आयुष (9), रेवसिंग (13), दिनेश (13), उर्मिला (15), शर्मिला (15), किरण (16), संगीता (16), आरती (18), गणेश (20) और पाटलीबाई (25) शामिल हैं।
Tagsजीतू पटवारीमध्य प्रदेश कांग्रेसखंडवाजामली गांवसड़क हादसा11 मौतेंपरिजन मुलाकातप्रशासन की लापरवाहीसड़क मरम्मतआर्थिक सहायताएक-एक करोड़दोषियों के खिलाफ कार्रवाईट्रैक्टर-ट्रॉली हादसादुर्गा प्रतिमा विसर्जनपंधाना क्षेत्रपीड़ित परिवार समर्थनराहत राशिमुख्यमंत्री मोहन यादवग्रामीण सुरक्षादुखद हादसाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





