मध्य प्रदेश

Jhansi: झांसी में होटल रूम में पत्नी पकड़ी गई

Admindelhi1
16 Jan 2026 1:09 PM IST
Jhansi: झांसी में होटल रूम में पत्नी पकड़ी गई
x

झांसी: झांसी के बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में पत्नी और उसके प्रेमी का चौंकाने वाला मामला सामने आया। पति ने अपने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस को बुलाकर मामले का पर्दाफाश किया।

जानकारी के मुताबिक, सिमराहा गांव निवासी पति की शादी तीन साल पहले भेल निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद झगड़े बढ़ने लगे और करीब डेढ़ साल पहले पति पत्नी से अलग रहने लगा। पत्नी एक निजी स्कूल में नौकरी करती थी और इसी दौरान उसका एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था।

11 जनवरी को पति को पता चला कि पत्नी प्रेमी के साथ घूम रही है। उसने पीछा किया और देखा कि दोनों झांसी बस स्टैंड के पास एक होटल में गए। मौके पर पहुंचकर पति ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के कमरे में पहुंचते ही हंगामा मच गया। प्रेमी डर के मारे बेड के नीचे छिप गया, लेकिन तलाशी लेने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर मामला दर्ज किया। पति ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी नवाबाद, रवि श्रीवास्तव ने बताया कि प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग का मामला दर्ज किया गया है।इस घटना ने होटल और बस स्टैंड के आसपास लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया। पति-पत्नी के विवाद और पत्नी के अवैध प्रेम प्रसंग का यह मामला झांसी में सनसनी बन गया।

Next Story