मध्य प्रदेश

झज्जर विहिप ने की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज केस को रद्द करने की मांग

Teja
21 Feb 2023 10:27 PM IST
झज्जर विहिप ने की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज केस को रद्द करने की मांग
x

झज्जर।विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की मंगलवार को बहादुरगढ़ में आपात बैठक हुई. बैठक में गोरक्षक मोनू मानेसर, श्रीकांत पंडित, लोकेश गोयल, रिंकू सैनी सहित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर भरतपुर वाले केस में आरोप लगाकरहत्या (Murder) का झूठा मुकदमा दर्ज करने की कड़ी निंदा करते हुए, प्रस्ताव पास कर केस की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा रद्द करने की मांग की. श्रीकांत पंडित की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट में हुए उनके बच्चे की मौत पर राजस्थान (Rajasthan) पुलिस (Police) पर 302 का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की.

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष यशपाल गांधी व जिला अध्यक्ष जगदीश ऐलावाधी ने कहा कि इस मामले में बजरंग दल के किसी भी कार्यकर्ता का हाथ नहीं है. बहादुरगढ़ बजरंग दल के नगर संयोजक नीरज वत्स ने कहा गहलोत सरकार वोट बैंक (Bank) की राजनीति कर रही है, गो तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जगह मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए ही बजरंग दल के खिलाफ झूठा प्रॉपगेंडा चला रही है. बैठक में विहिप के नगर संयोजक नीरज वत्स, शमशेर ठुकराल, जिला प्रचार प्रमुख संजय भाटिया, प्रखंड संयोजक प्रमोद, प्रवीण भारद्वाज, नीरज शर्मा जिला झज्झर सम्पर्क प्रमुख, हरिओम बराही व जतिन मौजूद रहे.

Next Story