मध्य प्रदेश

Jhabua: बोलासा घाट पर दर्दनाक सड़क हादसा, चार मृत, पांच की हालत गंभीर

Admindelhi1
12 April 2025 3:20 PM IST
Jhabua: बोलासा घाट पर दर्दनाक सड़क हादसा, चार मृत, पांच की हालत गंभीर
x

झाबुआ: जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलासा घाट पर शुक्रवार देर रात एक चार पहिया वाहन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। देर रात में हुई दुर्घटना के बावजूद आसपास रहने वाले लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और राहत उपाय शुरू किया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी अनुसार शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात में एक चार पहिया तूफान वाहन जो कि तेज गति से रायपुरिया की तरफ जा रहा था, चालक के नियंत्रण खो जाने की वजह से बोलासा घाट पर पलट गया, परिणामस्वरूप उसमें बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की झाबुआ के सिविल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई।

थाना प्रभारी रायपुरिया, जे आर बर्डे ने के अनुसार दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल सहित जिला अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के नाम है, भुरु पुत्र थावरिया, दरु पुत्र थावरिया, नानसिंह पुत्र जालू एवं रेमाबाई, पति चैनू हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Next Story