- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jhabua: वाहन के पलटने...
मध्य प्रदेश
Jhabua: वाहन के पलटने से चार लोगों की मौत, पांच गंभीर घायल
Tara Tandi
12 April 2025 4:59 PM IST

x
Jhabua झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक ‘एमयूवी’ वाहन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रायपुरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक जेआर बर्डे ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात 10 बजे जिला मुख्यालय से करीब 48 किलोमीटर दूर बोलासा गांव के पास हुई। उन्होंने कहा, ‘‘एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हैं। उनमें दो की हालत गंभीर है। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पड़ोसी गुजरात के दाहोद में स्थानांतरित कर दिया गया है।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘मृतकों की पहचान नान सिंह भाबोर (43), परमू हटीला (30) और रेमाबाई हटीला (40) तथा धार निवासी दातू हटीला (25) के रूप में हुई है।
TagsJhabua वाहन पलटनेचार लोगों मौतपांच गंभीर घायलJhabua vehicle overturnsfour people deadfive seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





