मध्य प्रदेश

सूने मकान से 8 लाख के जेवर पार, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 Jun 2022 12:34 PM GMT
सूने मकान से 8 लाख के जेवर पार, आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

रीवा। सिविल लाइंस थाना अंतर्गत पद्मधर कालोनी में गत दिवस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करते हुए लाखों के आभूषण सहित नगदी पार कर दी थी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसी कड़ी में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना मिलने पर चार आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपियों के पास से पुलिस ने तकरीबन 8 लाख के आभूषण भी जब्त कर लिया है। आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि फरियादी हरिशंकर गुप्ता पद्मधर कालोनी में किराए का मकान लेकर रहते हैं। गत दिवस अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर यहां से आभूषण और नगदी पार कर दी। फरियादी द्वारा थाने में शिकायत की गई।

ये है आरोपी
पुलिस ने इस मामले में जिन आरोपियों को पकड़ा है उसमें मो. वकील उर्फ शाहिल पुत्र मो. शेख 26 वर्ष निवासी गनियारी रोड़ बैढ़न कोतवाली सिंगरौली, अब्दुल शेखू पुत्र अब्दुल शरीफ 30 वर्ष घोघर, रितेश सोनी पुत्र अशोक सोनी 19 वर्ष दहलान चौकी कोतवाली पन्ना हाल निवासी नगरिया टोला और अशोक सोनी पुत्र रामस्वरूप सोनी 46 वर्ष दहलान चौकी कोतवाली पन्ना हाल निवासी नगरिया टोला शामिल है।
ये माल हुआ जब्त
आरोपियों के पास से पुलिस ने एक सोने का हार, चार सोने के कंगन, 1 मंगलसूत्र, 2 सोने की चेन, चार सोने के झुमके, 1 सोने की लॉकेट, 2 चांदी के पायल जब्त किया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 हजार रूपए नगद जब्त किया है।
Next Story