- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अनियंत्रित होकर पलटी...

x
अनियंत्रित होकर पलटी जीप
मध्य प्रदेश(MP) में रोजाना कहीं न कहीं से हादसों की खबरें सामने आ रही है। अब फिर एक हादसे का मामला सामने आया है। बता दें, भोपाल से सलकनपुर दर्शन करने गए यात्रियों की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 8 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु भोपाल से मां बिजासनी देवी धाम सलकनपुर दर्शन करने के लिए आए थे। तभी यात्रियों की जीप अनियंत्रित होकर सीहोर जिले की भैरव घाटी के पास पलट गई। इस घटना में 8 लोग घायलों में से एक 14 वर्षीय बालिका को गंभीर चोटें आई है।
वहींं इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Rani Sahu
Next Story