- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur: चलती ट्रेन...
Jabalpur: चलती ट्रेन से अचानक लापता हुए केंद्रीय मंत्री, बाद में दूसरी जगह से घायल मिले

जबलपुर: केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव रहस्मय तरीके से ट्रेन से गायब हो गये। दिल्ली से गोंडवाना एक्सप्रेस में सवार होकर वो जबलपुर के लिए निकले थे। लेकिन बीच रास्ते में ही वो गायब हो गए। दमोह स्टेशन पर जब इस बात का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया।
शनिवार रात केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होते समय आखिरी बार देखे गए। जब ट्रेन दमोह स्टेशन पहुंची तो उनका बर्थ खाली पाया गया। इस बात से हड़कंप मंच गया और रेलवे ने अपनी ओर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब तीन घंटे तक ट्रेन और ट्रैक पर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद 162 किलोमीटर दूर सिरोहा स्टेशन पर जबलपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच बी-3 के बर्थ 57 पर मिले।
केंद्रीय मंत्री की खोज पूरी होने के बाद रेलवे ने राहत की सांस ली। जब मंत्री संपर्क क्रांति में मिले तो उनके हाथ और पैर पर चोट के निशान थे। सूत्रों के अनुसार, सुबह 3.45 बजे मंत्री दमोह स्टेशन पर उतरे। तभी उनका शुगर लो हो गया और ट्रेन चलने लगी। ट्रेन में चढ़ते समय मंत्री का पैर फिसला और उन्हे चोट आई। इसी दौरान दूसरे प्लेटफॉर्म पर संपर्क क्रांति आई तो मंत्री उसमे बैठ गए थे।





