मध्य प्रदेश

Jabalpur: दो ट्रकों में हुई जोरदार भिड़ंत,तेज धमाके के साथ लगी आग

Bharti Sahu 2
14 July 2024 12:24 PM IST
Jabalpur: दो ट्रकों में हुई जोरदार भिड़ंत,तेज धमाके के साथ लगी आग
x
Jabalpur जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इसके बाद तेज धमाका हुआ और दोनों ट्रक में आग लग गई, इस हादसे में एक ड्राइवर जिंदा जल गया। दूसरे ट्रक के ड्राइवर को मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है, यहां पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है, यह घटना शनिवार रात की है। यह घटना बरेला की है। फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ट्रक गेहूं लेकर शनिवार की रात को मंडला की तरफ जा रहा था और दूसरा ट्रक लोहे के पट्टे लेकर रायपुर से जबलपुर आ रहा था, देखते ही देखते दोनों ट्रकों में आग लग गई थी ट्रक के अंदर फंसे एक ड्राइवर को तो लोगों ने बाहर निकाल कर बचा लिया लेकिन दूसरा ड्राइवर ट्रक के अंदर ही जिंदा जल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और फायर ब्रिगेड को दी गई, इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
Next Story