- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur: विजय नगर की...
मध्य प्रदेश
Jabalpur: विजय नगर की अवैध चौपाटी को नगर निगम ने हटाया
Admindelhi1
17 Oct 2025 3:29 PM IST

x
जबलपुर: जबलपुर शहर में विजयनगर स्थित चौपाटी को अवैध करार देते हुए शुक्रवार को नगर निगम ने हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह-सुबह दल बल के साथ पहुंचे अतिक्रमण निरोधक दल ने बुलडोजर चलाकर विजयनगर सड़क के किनारे काबिज चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान चौपाटी में खानपान के स्टॉल हटाते शेड को तोड़ना शुरू कर दिए।
इसके विरोध में चौपाटी संचालको ने सड़क पर धरना प्रदर्शन कर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी। पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटाया और फिर उन्हें 2 घंटे की मोहलत दी गई, यह कहते हुए कि स्वयं अपना सामान हटा लें अन्यथा कार्रवाई के दौरान टूट-फूट हो सकती है।
2 घंटे पूरे होने पर नगर निगम ने अनाउंस करते हुए कारवाई शुरू कर दी है। विजयनगर चौपाटी करीब 20 साल पहले आबाद हुई थी, लेकिन उस समय नगर निगम ने ध्यान नहीं दिया और अब कार्रवाई कर रहा है।
Tagsजबलपुरविजय नगरअवैधचौपाटीनगर निगमहटायाJabalpurVijay NagarillegalChowpattyMunicipal Corporationremovedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





