- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur: मंदिर परिसर...
मध्य प्रदेश
Jabalpur: मंदिर परिसर में हुई झड़प से सुरक्षा व्यवस्था चरमराई
Admindelhi1
20 Feb 2026 12:05 PM IST

x
"दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और झड़प"
जबलपुर: जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील (MP News) में गुरुवार रात करीब नौ बजे आपसी विवाद के बाद दो पक्ष भिड़ गए। एक धार्मिक स्थल के बाहर लगी रैलिंग टूटने से लोग आक्रोशित हो गए। इससे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इसमें कुछ लोगों के आंशिक घायल होने की सूचना है।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा और अश्रु गैस के गोले भी छोड़े। तनाव को देखते हुए मौके पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय पहुंचे। अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने हालात नियंत्रण का दावा करते हुए जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही है।
Tagsमध्य प्रदेशजबलपुरमंदिर परिसरझड़पसुरक्षा व्यवस्थाचरमराईMadhya PradeshJabalpurtemple complexclashsecurity arrangementsbreakdownजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





