मध्य प्रदेश

Jabalpur: गौरीघाट में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप

Admindelhi1
26 Feb 2026 2:32 AM IST
Jabalpur: गौरीघाट में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप
x

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा तट गौरीघाट में बुधवार को एक मगरमच्छ मृत अवस्था मे मिला है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का शव पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी कॉलेज स्थित फोरेंसिक सेंटर भेजा है।

करीब तीन-चार फुट लंबा मगरमच्छ का शव सुबह घाट किनारे मिलने पर वन विभाग के स्थानीय अमले को सूचना दी गई। जिसके बाद जबलपुर रेंज से मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने शव को अपनी सुरक्षा में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

प्रथम दृष्टया मगरमच्छ का करंट लगाकर शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मगर का शव मिलने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस वयस्क मगरमच्छ की मौत कहीं और हुई है और यह पानी में बहकर यहां तक आ गया है। वहीं कुछ का दावा है कि तिलवारा घाट और ग्वारीघाट के बीच में मगरमच्छ मौजूद है और मृत मिला मगरमच्छ उन्हें में से एक है।

तिलवारा से लेकर गौरीघाट के बीच में मां नर्मदा में मगरमच्छ की उपस्थिति की चर्चा आदिकाल से है। स्थानीय स्तर पर कई बार इन्हें देख जाने के दावे भी हुए हैं। कुछ समय पूर्व भेड़ाघाट के बंदर कूदनी के समीप मगरमच्छ देखे जाने के बाद वन विभाग ने पिंजरा डालकर उसे पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में उसे छोड़ा था।

Next Story