- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur: क्रमवार...
Jabalpur: क्रमवार योजना से कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश

जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा बुधवार को जिले की अत्यंत आवश्यक बैठक भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि संगठन के कार्य एवं प्रवास की चरणबद्ध योजना बनाकर काम करे ताकि कार्यकर्ता पार्टी के प्रत्येक गतिविधि एवं कार्यक्रम को बूथ स्तर पर शीघ्रता से संपन्न कराएं। कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाकर योजनाओं का लाभ सभी को प्रदान कराएं यह भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिकता होनी चाहिए।
रत्नेश सोनकर ने कहा कि एक कार्यकर्ता को अपनी दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन विस्तार में प्राण प्रण से कार्य करना है राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बूथ स्तर तक क्रियान्वित किया जाएं। भाजपा द्वारा आयोजित इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।





