- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur: अभिषेक...
मध्य प्रदेश
Jabalpur: अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई पूरी
Admindelhi1
13 Nov 2025 11:17 AM IST

x
जबलपुर: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने 2020 में कोलकाता में दिए गए एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय को “गुंडा” कहा था। इस टिप्पणी के बाद आकाश विजयवर्गीय ने 2021 में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई भोपाल की एमपी एमएलए कोर्ट में जारी है।
लगातार अनुपस्थित रहने के कारण एमपी एमएलए कोर्ट ने 26 अगस्त को अभिषेक बनर्जी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। यह याचिका 5 नवंबर को रजिस्टर्ड हुई और 10 नवंबर को प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए गए। बुधवार 12 नवंबर को जस्टिस प्रमोद अग्रवाल की सिंगल बेंच के समक्ष सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
Tagsजबलपुरअभिषेक बनर्जीखिलाफदायरयाचिकासुनवाई पूरीJabalpurpetition filed against Abhishek Banerjeehearing completed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताज़ा ख़बरेंहिंदी समाचारभारत समाचारख़बरों का सिलसिलाआज की ब्रेकिंग न्यूज़आज की बड़ी ख़बरेंमिड डे अख़बारजनतासमाचार न्यूज़समाचारJanata Se Rishta NewsJanata Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsNews UpdatesToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspaperPublicPeopleNews
Next Story





