मध्य प्रदेश

Jabalpur: ट्रेन में शिक्षक के बैग से नकदी-दस्तावेज गायब

Admindelhi1
14 Sept 2026 1:15 PM IST
Jabalpur: ट्रेन में शिक्षक के बैग से नकदी-दस्तावेज गायब
x
नकदी और जरूरी दस्तावेज लेकर चोर फरार

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से सतना जा रही ट्रेन में एक महिला शिक्षक के ट्रॉली बैग का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 20 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। वारदात शनिवार और रविवार की दरमियानी रात कटनी-मैहर के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यादव कॉलोनी निवासी चंद्रवती तिवारी ट्रेन क्रमांक 11273 से जबलपुर से सतना की यात्रा कर रही थीं। वह ट्रेन के एस-2 कोच में सीट नंबर 57 पर बैठी थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके ट्रॉली बैग को निशाना बनाया और ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी सहित अन्य सामान पार कर दिया। यात्रा के दौरान महिला को बैग से सामान गायब होने की जानकारी हुई।

सतना पहुंचने के बाद चंद्रवती तिवारी ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में करीब 20 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और आवश्यक दस्तावेज चोरी होने की जानकारी दी गई है।

जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत के आधार पर जीआरपी ने जीरो में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कटनी-मैहर के बीच ट्रेन में हुई वारदात की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। साथ ही ट्रेन में संदिग्ध गतिविधियों और संभावित आरोपितों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल चोरी के मामले में अज्ञात आरोपितों की तलाश जारी है।

Next Story