मध्य प्रदेश

Jabalpur: पुल के नीचे कार गिरने की घटना, चालक और सवार गायब

Admindelhi1
9 Feb 2026 7:38 PM IST
Jabalpur: पुल के नीचे कार गिरने की घटना, चालक और सवार गायब
x

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में गोहलपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात थाने के पास स्थित पुल के नीचे एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद कार सवार चालक और उसका साथी वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक पुल से निकलते समय नियंत्रण खो बैठी और सीधे नीचे नाले में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार सवार वहां से भाग चुके थे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार सवार नशे की हालत में थे या किसी अन्य कारण से वाहन से नियंत्रण खोया। घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को नाले से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस द्वारा वाहन नंबर के आधार पर चालक और उसके साथी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Next Story