मध्य प्रदेश

Jabalpur: बीएल वर्मा का जबलपुर आगमन आज, दो दिन रहेंगे प्रवास पर

Admindelhi1
11 Jun 2025 10:18 AM IST
Jabalpur: बीएल वर्मा का जबलपुर आगमन आज, दो दिन रहेंगे प्रवास पर
x

जबलपुर: केंद्र शासन के उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा आज (बुधवार को) मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आएंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे यहां प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट का भ्रमण भी करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी आनंद जैन ने बताया कि केन्द्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का आज दोपहर 3.10 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन होगा। वे यहाँ शाम 5.15 बजे प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट करेंगे और इसके बाद शाम 6 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे एवं शाम 6.30 बजे शहीद स्मारक गोलबाजार प्रोफेशनल मीट में शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री वर्मा रात 8 बजे विधायक अशोक रोहाणी के निवास पर भोजन करेंगे तथा रात्रि विश्राम होटल नर्मदा जेक्शन में करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री गुरुवार, 12 जून की सुबह 9.30 बजे पार्टी के जिला महामंत्री के निवास पर स्वल्पाहार करेंगे तथा सुबह 10.30 बजे भेडाघाट पहुँचेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री वर्मा गुरुवार को ही दोपहर 3.40 बजे जबलपुर से वायुयान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Next Story