मध्य प्रदेश

Jabalpur: भाजपा नेता की मां से बाइक सवारों ने छीनी चेन

Admindelhi1
26 Sept 2025 4:56 PM IST
Jabalpur: भाजपा नेता की मां से बाइक सवारों ने छीनी चेन
x

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष की मां की चेन लूटने का मामला सामने आया है। शहर के सुभाषचंद्र बोस मंडल के अध्यक्ष अमित राय की मां अनसूइया राय शुक्रवार सुबह अपने घर के समीप से जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने जय प्रकाश नगर दुर्गा मंदिर के पास उनकी चेन लूट ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित राय की मां अनसूइया रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे अपने जय प्रकाश नगर स्थित आवास के पास बने दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। जैसे ही वह मंदिर के पास पहुँचीं, मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश अचानक उनके सामने आए। मौका देखते ही दोनों लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली और पलक झपकते ही फरार हो गए। महिला शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना परिजन को दी गई।

घटना से नाराज भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अधारताल थाने पहुँचे। मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष की ओर से शिकायत पंजीबद्ध कराई गई है। पुलिस अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने और लुटेरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Next Story