मध्य प्रदेश

Jabalpur: 42 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर कर दी हत्या , शराब पीने से रोका था

Tara Tandi
14 Oct 2024 2:10 PM GMT
Jabalpur: 42 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर कर दी हत्या , शराब पीने से रोका था
x
Jabalpurजबलपुर: जिले में स्कूटी में शराब रखकर पीने से मना करने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर आधा दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किए। पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चारो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।
घमापुर थाना प्रभारी सतीष कुमार अंधवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांच घर निवासी नवीन शर्मा उम्र 42 साल सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह अपने दोस्त के साथ कांच घर का दशहरा देखने के लिए लगभग रात नौ बजे निकला था। युवक व उसका दोस्त ने लगभग तीन बजे तक भंडारा बांटा था। सॉफ्टवेयर इंजीनियर घर जाने के लिए अपनी स्कूटी उठाने गया तो देखा कि चार युवक उसकी गाड़ी में शराब के पैग बनाकर रखे हुए हैं।
स्कूटी से शराब हटाने के बात पर उसका चारो युवकों से विवाद हो गया। आरोपी युवक ने उस पर चाकू से लगभग आधा दर्जन वार किए। घटना के बाद चारो युवक फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सॉफ्टवेयर इंजीनियर को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने के बाद चारो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस आरोपी युवकों के पूछताछ कर रही है, जिसका कारण उनके नामों को खुलासा नहीं किया गया है।
Next Story