मध्य प्रदेश

चिट्टा तस्करी केस में एक और संदिग्ध से की पूछताछ

Teja
20 Feb 2023 10:15 PM IST
चिट्टा तस्करी केस में एक और संदिग्ध से की पूछताछ
x

जिला के अंतर्गत 15.13 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस पूछताछ में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए तलब भी किया है। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिलासपुर शहर में कुछ दिन पहले 15.13 ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोगों को पकड़ा था। इसके चलते पुलिस ने इन तीनों आरोपियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इन लोगों को अनिल कुमार चिट्टा बेचता था।

इसके चलते पुलिस ने इस व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से चिट्टा माफिया के खिलाफ विशेष टीमों का गठन भी किया गया है। चिट्टा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अब कई गतिविधियों में संलिप्त रहे इस व्यक्ति को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। बहरहाल, पुलिस इस मामले की कड़ी पूछताछ कर रही है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने की खबर की पुष्टि की।

Next Story