मध्य प्रदेश

कांग्रेसी विधायक की पहल, लोगों को अयोध्‍या राम मंदिर की यात्रा पर भेजेंगे

jantaserishta.com
18 Nov 2021 9:22 AM IST
कांग्रेसी विधायक की पहल, लोगों को अयोध्‍या राम मंदिर की यात्रा पर भेजेंगे
x
पहला जत्था 18 दिसंबर को रवाना होगा.

भोपाल: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण एक ओर तेजी से चल रह है. वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने एक अलग पहल की है. विधायक संजय शुक्ला ने अपनी विधानसभा के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अयोध्या की यात्रा करवाने जा रहे हैं. पहला जत्था 18 दिसंबर को रवाना होगा.

इंदौर-1 से संजय शुक्ला कांग्रेस विधायक हैं. बात करते हुए संजय शुक्ला ने बताया कि 'उनके विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 वार्ड है. और वह हर महीने किसी एक वार्ड के लोगों को अयोध्या ले जाएंगे. इसकी शुरुआत 18 दिसंबर से होने जा रही है. जिसमे वार्ड-9 में रहने वाले करीब 600 लोगों का पहला जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा और अयोध्या में रामलला के दर्शन करेगा.
इसके लिए बाकायदा यात्रा संयोजक भी बना दिये गए हैं. जो यात्रा के दौरान यात्रियों की जरूरत का पूरा ध्यान रखेंगे'. बात करते हुए संजय शुक्ला ने बताया कि 'हर किसी की इच्छा होती है कि एक बार वह अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन ज़रूर करे और मर्यादा पुरुषोत्तम की जन्मस्थली को नमन करे. इसी भावना को देखते हुए यह फैसला किया है'.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story