- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कुख्यात डकैत के पालतू...
कुख्यात डकैत के पालतू हाथी रहे 'जय सिंह' को मिला नया जीवन, पुलिस ने ऐसे किया संभव

बरेली: कभी बुंदेलखंड के कुख्यात डकैत ददुआ के पालतू हाथी रहे 'जय सिंह' को इस साल 19 अक्टूबर को सतना (मध्य प्रदेश) में वन अधिकारियों ने रेस्क्यू कराया था। उसे कुछ लोग अवैध बिक्री के लिए गुजरात ले जा रहे थे। रेस्क्यू कराए जाने के बाद जय सिंह को मध्य प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपा था। यूपी पुलिस ने उसे वन विभाग को दिया। जय बहुत दुबला और कमजोर हो गया था। अब जय सिंह को दुधवा के हाथी शिविर में लाया गया है। वन अधिकारियों को अब उम्मीद है कि जनवरी 2022 में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसे दुधवा टाइगर रिजर्व में वन गश्ती दल का हिस्सा बनाया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





