मध्य प्रदेश

इंदौर के युवाओं ने भारतीय सेना को दी श्रद्धांजलि, ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में खून से लिखा पत्र

Kavita2
24 May 2025 2:58 PM IST
इंदौर के युवाओं ने भारतीय सेना को दी श्रद्धांजलि, ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में खून से लिखा पत्र
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : इंदौर के युवाओं ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को सम्मान देते हुए अपने खून से पत्र लिखा है। माता वसुंधरा सेवा समिति के सदस्यों और विधायक रमेश मेंदोला फैंस क्लब ने अपने खून से पत्र लिखकर भारतीय सेना को समर्पित किया है। इससे पहले भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में इंदौर में प्रधानमंत्री को खून से हस्ताक्षर कर पत्र भेजा गया था। खून से लिखे इस पत्र को राजा कोठारी ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इस पत्र पर संगठन की लता कैथवास, अश्विन उज्जैनकर, आकाश राठौर, अनिशा कोठारी और सोनू जायसवाल ने भी अपने खून से हस्ताक्षर किए हैं।

Next Story