मध्य प्रदेश

Indore: जीत की खुशी मना रहे युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या

Admindelhi1
10 March 2025 4:37 PM IST
Indore: जीत की खुशी मना रहे युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या
x
"घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम किया"

इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र में जीत की खुशी में आतिशबाजी कर रहे युवक महेश बामनिया की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना के दौरान मृतक की मां भी बीच-बचाव करने के दौरान घायल हो गईं।

बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष आतिशबाजी से नाराज था, जिस वजह से विवाद बढ़ा और फिर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।

Next Story