मध्य प्रदेश

Indore: महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ लगाई फांसी, मां बेटे की गई जान

Tara Tandi
20 Jan 2025 7:37 PM IST
Indore: महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ लगाई फांसी, मां बेटे की गई जान
x
Indore इंदौर: पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपने दोनो बच्चों के साथ फांसी लगाई। मां और चार साल के बेटे की तो जान चली गई, लेकिन ढाई माह की बच्ची फांसी के फंदे से ठीक तरह से नहीं फंसी और उसकी जान बच गई।
जब देर तक उसके रोने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो वे कमरे में पहुंचे। तब इस घटना का खुलासा हुआ। ढाई माह की बच्ची के गले के बजाए उसका स्वेटर फंदे में अटका गया था। इस कारण उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।
घटना महू के बडगौंदा ग्रामीण क्षेत्र की है। यहां रहने वाली डिंपल गिरवाल ने अपने चार साल के बेटे काव्यांश और ढाई माह की बेटी के साथ कमरे में फांसी लगाई। बच्चों का फंदा डिंपल ने झूले पर बांधा। एक फंदा बेटे के गले में और दूसरा बेटी के गले में डाला। खुद ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाया। बच्ची के गले के बजाए स्वेटर फंदे पर अटका गया। इसके बाद वह रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो दंग रह गए।
फांसी के फंदे पर डिंपल और काव्यांश लटके हुए थे। रो रही बेटी को फंदे से उन्होंने सुरक्षित निकाला। वह सकुशल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि डिंपल का विवाह पांच साल पहले महू निवासी रोहित से हुआ था। वह शराब पीने का आदि है और नौकरी भी ठीक से नहीं करता था।
आए दिन पैसे की तंगी को लेकर पति-पत्नी में विवाद होते थे। शराब के नशे में रोहित डिंपल के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर वह अपने इंदौर स्थित फूठीकोठी मायके में आ गई थी, लेकिन रोहित फिर उसे व बच्चों को अपने साथ ले गया। इसके बाद डिंपल ने बच्चों के साथ आत्महत्या करने का फैसला लिया।
Next Story