मध्य प्रदेश

Indore : वैष्णव ट्रस्ट अहिल्या स्मारक फाउंडेशन को ₹1 करोड़ दान करेगा

Kavita2
7 Jun 2025 10:36 AM IST
Indore : वैष्णव ट्रस्ट अहिल्या स्मारक फाउंडेशन को ₹1 करोड़ दान करेगा
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : शहर के प्रमुख चैरिटेबल ट्रस्टों में से एक वैष्णव एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने अहिल्याबाई स्मारक निर्माण में सहयोग के लिए अहिल्या मेमोरियल ट्रस्ट को एक करोड़ रुपए दान देने की घोषणा की है। शुक्रवार को हुई वैष्णव ट्रस्ट की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से देवी अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि स्वरूप स्मारक निर्माण के लिए यह राशि देने का निर्णय लिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पसारी ने बताया कि ट्रस्ट की बैठक में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी शामिल हुईं। बैठक में निर्माणाधीन अहिल्या स्मारक का प्रेजेंटेशन भी दिया गया।

Next Story