- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : तीन मंजिला...

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : इंदौर के रानीपुरा इलाके में सोमवार रात बारिश के बाद एक तीन मंजिला मकान ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि एक ही परिवार के 14 सदस्य इमारत के मलबे में दबे हुए हैं।
अधिकारी ने बताया कि इनमें से 12 का महाराजा यशवंतराव शासकीय अस्पताल (एमवायएच) में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अलीफा और फहीम के रूप में हुई है। महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ढही हुई इमारत के मलबे में फंसी अलीफा (20) को महाराजा यशवंत राव अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला कलेक्टर ने बताया कि पाँच घंटे का बचाव अभियान अब समाप्त हो गया है। इमारत का अगला हिस्सा हाल ही में पुनर्निर्मित किया गया था, लेकिन पिछला हिस्सा पुराना था। हम इमारत की नींव की स्थिति की जाँच करेंगे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि ढही हुई इमारत का एक हिस्सा पास की एक इमारत पर गिरा। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि इमारत आठ से दस साल पुरानी थी।





