- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: पत्नी की गला...
मध्य प्रदेश
Indore: पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर आत्महत्या का दर्शाने कोशिश की
Tara Tandi
19 March 2025 3:59 PM IST

x
Indore इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में पति ने विवाद के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर डाली। रातभर हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश करता रहा। छोटे बच्चों को भी उसने झूठे बयान रटाए।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्चे से अकेले में पूछताछ की, तो टूट गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
चौकीदारी करता था परिवार, झोपड़ी में रहता था
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, 46 वर्षीय शीला निवासी सिद्ध विहार कॉलोनी की मौत हुई है। शीला और उसका पति मदन ज्ञानशीला कॉलोनी में चौकीदारी करते है। दोनों झोपड़ी बनाकर दो बच्चों के साथ कॉलोनी में ही रहते हैं।
शीला मजदूरी भी करती थी। सोमवार रात रुपयों को लेकर विवाद हो गया। ठेकेदार से रुपए न लेने की बात पर मदन ने शीला के साथ मारपीट कर डाली। गुस्से में उसने शीला का गला घोंट दिया। दम घुटने से शीला की मौत हो गई।
मदन रात भर हत्या को आत्महत्या बताने में जुट गया। सबसे पहले वह खुद ऑटो रिक्शा से एक डॉक्टर के पास दिखाने ले गया। मृत बताने पर घर लेकर आया और शव को पलंग पर लिटा दिया।
मदन के दो बेटे हैं। एक की उम्र 8 साल और दूसरे की 5 साल है। उसने बच्चों से कहा कि पुलिस पूछताछ करेगी। तुम बता देना कि मम्मी की साड़ी पंखे में अटक गई थी।
उजाला होने पर मदन ने कॉलोनी के रहवासियों को बुलाया और कहा कि उसकी पत्नी मर गई। झोपड़ी में पंखा नीचे है। गलती से साड़ी पंखे में अटक गई और दम घुटने से शीला की मौत हो गई।
गले पर निशान से हुआ पुलिस को शक
टीआई के मुताबिक, शीला के गले पर निशान थे। सुबह ही मदन के बयानों पर शक हो गया था। उससे पूछताछ की तो रटे रटाए जवाब देने लगा। मदन के बच्चों को बुलाया, तो वो भी झूठ बोलने लगे।
पोस्टमार्टम के बाद बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की गई। बड़ा बेटा टूट गया और उसने माता-पिता के बीच हुए विवाद की जानकारी दे दी। टीआई के मुताबिक, मदन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
TagsIndore पत्नी गलाघोंटकर हत्या कर आत्महत्यादर्शाने कोशिशIndore: Wife strangled to deathattempted to show it as suicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





